फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परीक्षा के लिए दो बार चुकानी पड़ रही फीस

Fri, 18 Jun 2021 05:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

रि-अपीयर की परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षुओं को 410 रुपये फीस जमा करवानी पड़ती है। प्रशिक्षुओं रित्विक, गुरप्रीत, शुभम, मनीष ने कहा कि एक बार फीस जमा करवा दी थी।  कोरोना के कारण परीक्षा नहीं हो सकी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईटीआई के प्रशिक्षुओं को एक ही परीक्षा की दो बार फीस चुकानी पड़ रही है। प्रशिक्षुओं ने वर्ष 2019 में रि-अपीयर की परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था। यह परीक्षा वर्ष 2020 में होनी थी। कोरोना के कारण रि-अपीयर की परीक्षाएं नहीं हो सकीं। उस समय प्रशिक्षुओं ने संस्थानों में जाकर फीस जमा करवा दी। लेकिन प्रशिक्षुओं की परीक्षा नहीं हो पाई। अब जब दोबारा से रि-अपीयर की परीक्षाएं भरी जा रही हैं तो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विद्यार्थियों को दोबारा से फीस जमा करवाने को कह रहे हैं।

विज्ञापन


जिससे विद्यार्थियों को आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है। रि-अपीयर की परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षुओं को 410 रुपये फीस जमा करवानी पड़ती है। प्रशिक्षुओं रित्विक, गुरप्रीत, शुभम, मनीष ने कहा कि एक बार फीस जमा करवा दी थी।  कोरोना के कारण परीक्षा नहीं हो सकी। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव राज कुमार ने कहा कि जिन प्रशिक्षुओं ने रि-अपीयर परीक्षा नहीं दी थी, उनसे फीस नहीं ली जा रही। जबकि जिन विद्यार्थियों को रि-अपीयर आया है उन्हीं से फीस ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें