हिमाचल प्रदेश विवि ने एमए अर्थशास्त्र और एमए एजूकेशन का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसे छात्र आनलाइन विवि की वेबसाइट पर और पोर्टल के माध्यम से देख सकते है।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 23 सितंबर को सिलेब्स के बाहर से प्रश्न पत्र आने के बाद रद्द की गई सोशल साइकोलॉजी की परीक्षा की नई तिथि जारी कर दी गई है। यह परीक्षा अब 12 अक्तूबर को होगी। इस संबंध में विवि की वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश विवि ने एमए अर्थशास्त्र और एमए एजूकेशन का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसे छात्र आनलाइन विवि की वेबसाइट पर और पोर्टल के माध्यम से देख सकते है।
विज्ञापन
यूसीबीएस ने बीसीए की जारी की प्रवेश सूची
विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज आफ बिजनेस स्टडीज ने नए सत्र 2021-22 के लिए बीसीए कोर्स की प्रवेश सूची जारी कर दी है। इसे विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। प्रवेश की सब्सिडाइज्ड और नान सब्सिडाइज्ड सीटों की जारी सूची में शामिल छात्र छात्राओं को तय फीस जमा करवाने और आवश्यक प्रमाण पत्र कॉलेज में दिखाने के लिए समय तय किया है। 29 सितंबर तक सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए जारी सूची में शामिल छात्रों को तय फीस जमा करवाने को समय दिया गया है, जबकि नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों पर प्रवेश पाने वालों को तीस सितंबर तक फीस जमा करवानी होगी।