विवि के सूचना एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में तीन नए बीटेक कोर्स चलाने के फैसले को लागू करने और कोर्स में प्रवेश शुरू करने के लिए तीन प्रोफेसर, छह सह आचार्य और तीस सहायक आचार्य सहित कुल 39 शिक्षक और 14 गैर शिक्षक कर्मचारियों के पद पर भर्ती को मंजूरी दी है। यह भर्ती स्वयं वित्त पोषित योजना के तहत होगी।
निष्कासित सात छात्र बहाल
विवि की कार्यकारी परिषद ने 2014 में पूर्व कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी के कार्यकाल में अनुशासनहीनता और प्रतिबंधित स्थान पर प्रदर्शन करने के आरोप में सात छात्रों के निष्कासन का फैसला वापस ले लिया है। ये छात्र अब पढ़ाई पूरी कर सकेंगे।
इस फैसले से बहाल होने वाले छात्रों में एमसीए छात्र पुनीत धांटा, एमएमसी कोर्स के छात्र राहुल चौहान, पीयूष, एमटीए के विक्रम, फिजिक्स विभाग के छात्र होशियार सिंह और पत्रकारिता विभाग के छात्र राजन हारटा शामिल हैं।