बेरोजगार युवाओं ने कहा कि सरकार नियमों में बदलाव कर अगर उन्हें राहत नहीं दी तो लोकसभा चुनाव में इसका बहिष्कार किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में सोसायटियों में कोर्स कर रहे बच्चों और उनके परिवारों को भी जोड़ा जाएगा। बेरोजगार युवाओं का कहना है कि वे इस मांग को लेकर सीएम से मिल चुके हैं। उन्होंने राहत देने का आश्वासन दिया था।
पोस्ट कोड 556 में राहत दे सरकार
बेरोजगार युवाओं का कहना है कि पोस्ट कोड 556 के तहत करीब 3 हजार युवा पिछले 2 साल से नौकरी की आस में हैं। इनका डिप्लोमा भी सोसायटी से किया है। सरकार इस भर्ती में उन्हें राहत प्रदान करे। यह भर्ती प्रक्रिया को 447 पोस्ट कोड भर्ती के अनुरूप पूरा किया जाए। कहा कि उन्होंने टेस्ट पास करने के साथ टाइपिंग और डाक्युमेंटेशन की प्रक्रिया को भी पूरा किया है।