हिमाचल प्रदेश विवि ने मेरिट आधारित प्रवेश वाले कोर्स बीएचएम, एफवाईआसीटीटीएम, एमएबीई एंड ट्रांसलेशन और पीजी कोर्स में प्रवेश को आवेदन की तिथि को बढ़ाया है। इन कोर्स में सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए विद्यार्थी छह सितंबर तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संदर्भ मे विवि की वेबसाइट पर भी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
एचपीयू ने घोषित किया एलएलबी, एमए इतिहास, संस्कृत का परिणाम
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नवंबर 2020 में प्रस्तावित और कोरोना महामारी के कारण मार्च 2021 में आयोजित की गई एलएलबी, एमए इतिहास और संस्कृत की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसे विद्यार्थी विवि की वेबसाइट और पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं।
स्नातक सेमेस्टर सिस्टम के परीक्षा शेडयूल में किया आंशिक बदलाव
विवि की इन दिनों चल रही स्नातक डिग्री कोर्स के पुराने सेमेस्टर सिस्टम की परीक्षाओं की तिथियों में आंशिक बदलाव किया गया है। परीक्षा तिथियों के क्लैश होने की समस्या को देखते हुए विवि ने यह बदलाव किया है । विद्यार्थी परीक्षा शेड्यूल को विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं।