राज्य सहकारी बैंक की ओर से कनिष्ठ लिपिकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थियों के 25 सितंबर को प्रमाणपत्र जांचे जाएंगे। बैंक के प्रवक्ता ने बताया कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण प्रार्थियों को शैक्षणिक और अन्य प्रमाण पत्रों सहित 25 सितंबर को बैंक के प्रशिक्षण केंद्र सांगटी (समरहिल) में सुबह नौ बजे उपस्थित होना होगा।
शैक्षणिक और अन्य निर्धारित नियामकों के आधार पर प्रदेश सरकार की ओर से स्वीकृत मापदंडों के अनुरूप निर्धारित अंक प्रदान किए जाएंगे। कोई भी साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा। केवल शैक्षणिक और अन्य निर्धारित नियामकों के आधार पर अंक दिए जाएंगे।
इन्हें लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों में जोड़कर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को 20 सितंबर तक कॉल लेटर प्राप्त नहीं होंगे, वे बैंक के सहायक महाप्रबंधक स्थापना मुख्य कार्यालय शिमला से संपर्क कर सकते हैं। प्रमाणपत्रों की जांच के लिए सूचना पत्र का होना अनिवार्य होगा।