फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: अध्यापक पात्रता परीक्षा की आंसर-की जारी, नौ दिसंबर तक दर्ज करवा सकेंगे आपत्तियां

Sat, 04 Dec 2021 05:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

शिक्षा बोर्ड सचिव अक्षय सूद ने बताया कि बोर्ड की ओर से संचालित की गई आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) की आंसर-की जारी कर दी गई है। अगर किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति है तो वह अपनी आपत्ति प्रमाणित तथ्यों के साथ नौ दिसंबर तक अनुभाग अधिकारी पेपर निर्धारण शाखा को ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नवंबर माह में ली गई आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी की गई आंसर-की पर अभ्यर्थी नौ दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। इसके बाद किसी भी पर आपत्ति पर बोर्ड विचार नहीं करेगा। शिक्षा बोर्ड सचिव अक्षय सूद ने बताया कि बोर्ड की ओर से संचालित की गई आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) की आंसर-की जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


अगर किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति है तो वह अपनी आपत्ति प्रमाणित तथ्यों के साथ नौ दिसंबर तक अनुभाग अधिकारी पेपर निर्धारण शाखा को ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं। अभ्यर्थी अपनी आपत्ति दस्ती तौर पर किसी भी कार्य दिवस में बोर्ड कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। नौ दिसंबर के बाद आंसर-की से संबंधित किसी भी मौखिक या लिखित आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें