केंद्र के निदेशक प्रो. ओपी वर्मा ने कहा कि इन विद्यार्थियों को मैट्रिक, स्नातक डिग्री प्रमाण पत्र के साथ श्रेणी का प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म और व्हाट्सएप नंबर के साथ अपलोड कर मेल से भेजना होगा। director.pecc.hpu@gmail.com पर पांच मई तक हर हाल में दस्तावेज भेजने होंगे।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र यूपीएससी की कोचिंग ऑनलाइन शुरू करेगा। कोरोना महामारी के कारण बिगड़े हालात को दखते हुए के केंद्र ने इस परीक्षा की तैयारी को ऑनलाइन करवाने का फैसला लिया है।इससे पूर्व केंद्र ने एचएएस और नेट/ एसएलईटी का कोचिंग बैच बैठाने के लिए भी आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
इन परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग कक्षाएं भी केंद्र मई माह में ही शुरू करने जा रहा है। यूपीएससी के प्रशिक्षण के लिए 11 अप्रैल को हुई प्रवेश परीक्षा में अपीयर हुए विद्यार्थियों को पांच मई तक आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने होंगे।
केंद्र के निदेशक प्रो. ओपी वर्मा ने कहा कि इन विद्यार्थियों को मैट्रिक, स्नातक डिग्री प्रमाण पत्र के साथ श्रेणी का प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म और व्हाट्सएप नंबर के साथ अपलोड कर मेल से भेजना होगा। director.pecc.hpu@gmail.com पर पांच मई तक हर हाल में दस्तावेज भेजने होंगे। उन्होंने कहा कि 7 मई को कोचिंग बैच के लिए चयनित विद्यार्थियों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।