राज्य लोकसेवा आयोग ने कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा 2020 की प्रारंभिक परीक्षा सहित अन्य परीक्षाओं के शेड्यूल को वापस ले लिया है। आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि आने वाले दिनों में सभी परीक्षाओं के आवेदन करने के लिए विस्तृत जानकारियों को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। आयोग ने बीते दिनों जारी शेड्यूल में एचएएस की परीक्षा 25 जुलाई 2021 को लेने का फैसला लिया था।
इसके अलावा 20 मई को होने वाले मेकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रवक्ता पद, 21 मई को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, 22 मई को सिविल इंजीनियरिंग के प्रवक्ता पद के लिए होने वाले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के प्रस्तावित शेड्यूल को वापस ले लिया है। 23 मई को वर्कशॉप अधीक्षक और 24 मई को ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग प्रवक्ता के पद के लिए होने वाले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट को भी टाल दिया है। 30 मई को रेंज वन अधिकारी 2021 की ऑफलाइन भी अभी नहीं होगी।