फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड: 2113 केंद्रों पर ली जाएंगी टर्म-1 परीक्षाएं, दोपहर एक बजे होंगी शुरू

Thu, 11 Nov 2021 09:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 की 9वीं और 11वीं कक्षा की टर्म-1 की परीक्षाएं 18 नवंबर से शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टर्म-1 परीक्षा के दौरान 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों को राहत दी है। सर्दियों के मौसम में होने वाली टर्म-1 परीक्षा के समय में स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बदलाव किया है। अब यह परीक्षाएं दोपहर एक बजे से सायं चार बजे तक चलेंगी। 

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2021-22 की 9वीं और 11वीं कक्षा की टर्म-1 की परीक्षाएं 18 नवंबर से शुरू करेगा। 9वीं की परीक्षाएं 18 नवंबर से तीन दिसंबर तक चलेंगी। 11वीं की परीक्षाएं 18 नवंबर से नौ दिसंबर तक दूसरे सत्र में होंगी। परीक्षार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा बोर्ड ने इन परीक्षाओं के समय में बदलाव किया है। 

इधर, परीक्षाओं के संचालन के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने 2113 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इस दौरान 9वीं कक्षा की परीक्षा में लगभग 92,075 परीक्षार्थी, 10वीं में लगभग 90,635, 11वीं में 1,14,402 परीक्षार्थी, जबकि 12वीं की परीक्षा में 87,872 परीक्षार्थी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। 
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं को संबंधित स्कूल बोर्ड के जिला पुस्तक वितरण और सूचना केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं और प्रश्न पत्रों को विद्यालय अपने-अपने ड्रॉपिंग केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से 9वीं से 12वीं कक्षा की परीक्षा से संबंधित सामग्री की कई गाड़ियां सभी जिला के उपनिदेशक कार्यालयों तथा ड्रॉपिंग केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें