फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीयू ने बढ़ाई छात्रावास सिक्योरिटी फीस, एक साथ करना होगा भुगतान

Thu, 20 Jun 2019 01:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय ने छात्रावास सिक्योरिटी फीस में 4000 रुपये की बढ़ोतरी की है। पहले छात्रावास की सिक्योरिटी फीस सिर्फ एक हजार रुपये थी, लेकिन इस बार विवि प्रशासन ने फीस सीधे पांच हजार रुपये कर दी है। हालांकि, सिक्योरिटी फीस डिग्री पूरी करने के बाद विद्यार्थी या शोधार्थी का वापस की जाती है।

विज्ञापन


इसके अलावा विवि प्रशासन ने छात्रावास की वार्षिक फीस को एक बार ही भुगतान करने का फरमान जारी किया है। पिछले साल तक छात्रावास की फीस का सत्र के अनुसार अर्थात साल में दो बार भुगतान किया जाता था। छात्रावास की फीस का एकसाथ भुगतान करने का छात्रावास में रह रहे विद्यार्थी व शोधार्थी विरोध कर रहे हैं। साथ ही सिक्योरिटी फीस को एक हजार से पांच हजार रुपये का भी विरोध शुरू हो गया है। 

एबीवीपी के प्रदेश सचिव राहुल राणा ने कहा कि केंद्रीय विवि प्रशासन ने छात्रावास सिक्योरिटी फीस बढ़ाई है। साथ ही छात्रावास की फीस का एक बार भुगतान करने का फरमान जारी किया है, जिसका एबीवीपी विरोध करती है। परिषद विवि प्रशासन को सिक्योरिटी फीस कम करने और साल में दो बार भुगतान करने की मांग करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीयू के छात्रावास की फीस

छात्रावास दाखिला फीस-500 रुपये (एक बार)
सिक्योरिटी फीस-5000 रुपये (एक बार)
रूम रेंट-500 रुपये (प्रतिमाह)
बिजली-पानी बिल-150 रुपये (प्रतिमाह)
छात्रावास और रसोई स्थापना चार्ज-300 रुपये (प्रतिमाह)
खाना-1700 रुपये (प्रतिमाह)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें