केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में सीट न मिलने वाले छात्रों को सीयू प्रशासन ने राहत दी है। अब पात्र अभ्यर्थी सीयू में पेड सीट के साथ पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए पात्र अभ्यर्थी 16 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने पीजी प्रोग्राम के तहत 26, जबकि यूजी प्रोग्राम के तहत चार विभिन्न विषयों में पढ़ाई करने के लिए पेड सीटें भरने के लिए आवेदन मांगे हैं।
सीयू प्रशासन की ओर से जारी शेड्यूल के तहत पात्र अभ्यर्थी 16 अक्तूबर तक केंद्रीय विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 18 अक्तूबर को सीयू प्रशासन पात्र अभ्यर्थियों की पहली सूची जारी करेगा। इन्हें 20 अक्तूबर तक फीस जमा करवानी होगी। 21 अक्तूबर को अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 21 अक्तूबर से ओरिएंटेशन प्रोग्राम के साथ कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। इस दौरान पीजी प्रोग्राम के तहत उन अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने सीयू प्रशासन की ओर से लिए गए एंट्रेंस टेस्ट को पास किया था, लेकिन उन्हें सीट नहीं मिल पाई थी।
सीयू प्रशासन ने पीजी और यूजी कोर्स के तहत पेड सीटें भरने शुरू की हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों से 16 अक्तूबर तक आवेदन मांगे हैं। इस दौरान 18 अक्तूबर को सीयू प्रशासन पहली चयन सूची जारी करेगा, जबकि 20 अक्तूबर को दस्तावेजों की जांच होगी।
- डॉ. सुमन शर्मा, परीक्षा नियंत्रक, सीयूएचपी