फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के ऊना में होगी सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता

Wed, 13 Oct 2021 10:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना

सार

अभिषेक ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय अंडर-14 (सब जूनियर) खो-खो प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी दी है। प्रदेश खो-खो संघ के महासचिव देवी दत्त तनवर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश भर से 35 टीमें हिस्सा लेंगी। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ की बैठक बुधवार को ऊना में संघ के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तय किया गया कि प्रतियोगिता आगामी नवंबर माह के अंत में ऊना में करवाई जाएगी। इसका शुभारंभ केंद्रीय  खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर करेंगे। बैठक के उपरांत अभिषेक ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय अंडर-14 (सब जूनियर) खो-खो प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन


प्रदेश खो-खो संघ के महासचिव देवी दत्त तनवर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश भर से 35 टीमें हिस्सा लेंगी। बैठक में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एलआर वर्मा, महासचिव देवी दत्त तनवर, कोषाध्यक्ष चमन लाल तनवर, हमीरपुर जिला इकाई के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, कांगड़ा इकाई के महासचिव संजय मनकोटिया, ऊना इकाई के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, महासचिव परवीन दुबे, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, हमीरपुर से अश्वनी जगोता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें