प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने राज्य कृषि विपणन बोर्ड में ऑक्शन रिकॉर्डर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने सितंबर 2017 में बोर्ड में पोस्ट कोड 599 में इन 12 पदों के लिए आवेदन मांगे थे।
आवेदन आने के बाद 25 मई 2018 को छंटनी परीक्षा और 15 सितंबर को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि मेरिट के आधार पर रोलनंबर 599000040 राहुल पठानिया, 599000044 सुरेश कुमार, 599000049 दीक्षित, 599000054 रोहित
कुमार, 599000059 अंजलि, 599000067 अंकित राणा, 599000074 शगुन सूद, 599000174 शुभम कुमार, 599000216 विनय संधू, 599000234 दीक्षा कुमारी, 599000243 गीता वर्मा और रोलनंबर 599000260 राजेश शादेक का चयन हुआ है।