पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च चंडीगढ़ ने बीएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीजीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। बीएससी नर्सिंग और बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जून है। पीजीआईएमईआर बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा 31 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
परिणाम 9 अगस्त को घोषित होने की संभावना है। क्वालीफाइंग जमा दो के प्रमाण पत्र और अंक पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त है। वहीं शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 20 अगस्त सुबह 11 बजे होने वाले काउंसलिंग सेशन में शामिल होना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए एससी एसटी अभ्यर्थियों के लिए 1200 रुपये और समान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1500 रुपये ऑनलाइन फीस भरनी होगी।