फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह बोलीं- ये आर्मी का मैदान नहीं राजनीतिक अखाड़ा है, हार जीत का फैसला जनता करेगी

Fri, 08 Oct 2021 05:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी

सार

कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कुशाल चंद ने बतौर सैनिक जो देश सेवा की है, वह सराहनीय है, लेकिन यह आर्मी का मैदान नहीं, राजनीतिक अखाड़ा है।
विज्ञापन
नामांकन भरते हुए कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। गांधी भवन मंडी से कार्यकर्ता रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन करते हुए प्रत्याशी के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां प्रतिभा सिंह ने अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह मंडी की जनता फैसला करेगी कि किसे चुनना है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कुशाल चंद ने बतौर सैनिक जो देश सेवा की है, वह सराहनीय है, लेकिन यह आर्मी का मैदान नहीं, राजनीतिक अखाड़ा है। इसके बाद रैली ढोल-नगाड़ों के साथ सेरी मंच पर पहुंची।

विज्ञापन


यहां प्रतिभा सिंह अपने संबोधन में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को याद किया। कहा कि सेरी मंच की शोभा वीरभद्र सिंह से होती थी। आज भीड़ में भी उनकी कमी खली। उन्होंने हर विकट स्थिति में हाथ थामे रखा। मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहती थी, लेकिन आप लोगों के कहने से मैदान में उतरी हूं। प्रचार के लिए बीस दिन ही मिले हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र बहुत बड़ा है। हर जगह पहुंचना मुश्किल है। पिछली बार हम भी अति आत्मविश्वास में रहे, इसलिए हारे। इस बार गंभीरता से लड़कर जीत तक पहुंचेंगे।

बंद आंखों और कानों को खोलने के लिए कभी कभी धमाका भी जरूरी: विक्रमादित्य
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मंडी का उपचुनाव किसी व्यक्ति विशेष या क्षेत्रवाद पर नहीं है। भाजपा इसे मुख्यमंत्री के नाम से जोड़ रही है। यह चुनाव महंगाई और बेरोजगारी पर है। इस चुनाव का असर 2022 के चुनावों पर पडे़गा। यह सत्ता का सेमीफाइनल है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मुद्दों को भटका रहा है।
विज्ञापन


महंगाई चरम पर है। जब 200 रुपये लीटर सरसों के तेल का तड़का लगता है तो महिलाओं के आंसू निकलते हैं। महंगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है। बाहरी राज्य के युवाओं को नौकरियां दी जा रही हैं। मुझे कर्मचारी विरोधी कहा गया, लेकिन ऐसा नहीं है। जितना कर्मचारियों के लिए कांग्रेस और स्वर्गीय वीरभद्र ने किया है, उतना किसी ने नहीं किया। कभी-कभी बंद आंखों और कानों को खोलने के लिए विस्फोट की जरूरत है।

धमकाना बंद करें सीएम, अच्छा नहीं होगा : मुकेश
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नए दौर की शुरुआत होने जा रही है। नामांकन रैली के दौरान सीएम के संबोधन पर उन्होंने कहा कि कल भी कुछ लोग बोलने आए थे, वो बोल गए। अब हम उन्हें खामोश बोलने आए हैं। सीएम धमकाना बंद करें। कांग्रेस प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह के साथ खड़ी है। एक बार ललकारें तो सहीं। जयराम ने चार साल तक कुछ नहीं किया। सिर्फ हेलीकाप्टर उड़ाया।

चार साल मजे में काटे। मंडी में आकर अब आंसू बहाते हैं और बोलते हैं मुझे बचा लो। इस बार मंडी नहीं बचाएगी। जहां तक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की बात है, सीएम सिर्फ हेलीकाप्टर उड़ा सकते हैं। उड़ानें चंद मिनटों की रह गईं। सड़क के बुरे हाल हैं। आप हेलीकाप्टर से उतरे ही नहीं। असल विकास वीरभद्र ने करवाया है। इसलिए जयराम धमकाना बंद करें। अच्छा नहीं होगा। उन्होंने सुखराम परिवार पर भी तंज कसा। कहा कि घूंघट में छिपकर क्यों बैठे हो, बाहर आने का दम रखो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें