फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: सुजानपुर में रंगड़ों के हमले से मां-बेटी की मौत, पीजीआई में उपचार के दौरान तोड़ा दम

Fri, 08 Oct 2021 05:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुजानपुर(हमीरपुर)

सार

 रंगड़ों के काटने से मां और बेटी की मौत हो गई है। मां और बेटी घास लाने के लिए गई थीं। इसी दौरान रंगड़ों ने हमला कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
रंगड़ों के काटने से मां और बेटी की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल सुजानपुर की ग्राम पंचायत बजरोल के धुंदला गांव में रंगड़ों के काटने से मां और बेटी की मौत हो गई है। मां और बेटी घास लाने के लिए गई थीं। इसी दौरान रंगड़ों ने हमला कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। पंचायत प्रधान लता कुमारी ने बताया कि वार्ड नंबर एक के गांव धुंदला में बुधवार शाम विद्या देवी (47) पत्नी मदन लाल और बेटी अंजना कुमारी (20) घास काटने के लिए घर से निकलीं। घास काटते समय रंगड़ों ने दोनों पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


दोनों को ग्रामीणों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुजानपुर लाया। चिकित्सकों ने इन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। यहां भी चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए इन्हें मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया। टांडा से भी चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। जहां गुरुवार शाम को बेटी ने दम तोड़ दिया जबकि देर रात मां की भी मौत हो गई। मृतक विद्या देवी के पति मदन लाल प्राइवेट नौकरी करते हैं। अंजना कुमारी कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी। प्रधान लता कुमारी ने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार की सहायता करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें