फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग: कोविड पॉजिटिव मरीज डाक मतपत्र से कर सकेंगे मतदान

Sun, 10 Oct 2021 09:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उप निर्वाचन के लिए दिव्यांग, वरिष्ठ मतदाताओं व कोविड पॉजिटिव मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र की सुविधा प्रदान की गई है।
विज्ञापन
कुल्लू में मतदान केंद्र का निरीक्षण करते मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासु ने मंडी संसदीय क्षेत्र के लाहौल स्पीति और कुल्लू जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दोनों ही जिलों में बने मतदान केंद्रों, मतगणना स्थलों और स्ट्रांग रूमों का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों जिलों के प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा भी की। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उप निर्वाचन के लिए दिव्यांग, वरिष्ठ मतदाताओं व कोविड पॉजिटिव मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र की सुविधा प्रदान की गई है, जिसमें 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाता, दिव्यांग मतदाता व कोविड 19 पॉजिटिव मतदाता यदि चाहें तो अपने घर से डाक मतपत्र के माध्यम से भी मत का प्रयोग कर सकते हैं।

मतदाताओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्र स्तर व गांव स्तर पर मतदाताओं को बूथ लेवल अधिकारी, अन्य माध्यमों से मतदाताओं को जागरूक करने के भी निर्देश दिए। लाहौल स्पीति में 26 मतदान केंद्रों को वेब कास्टिंग के लिए चयनित किया गया है और 17 मतदान केंद्रों पर जहां संचार सुविधा उपलब्ध नहीं है, उनको शेडो एरिया के रूप में चयनित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें