फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल ने दिया कस्टमर्स को बड़ा तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी बीएसएनएल ने अपने उपभोक्ताओं को सस्ती काल दरों के लिए विशेष रिचार्ज पैक जारी किए हैं। बीएसएनएल ने मोबाइल एसटीडी कॉल दरों में 50 फीसदी की कमी की घोषणा की है। प्रीपेड उपभोक्ताओं को एसटीडी काल दरों में छूट के लिए 17 और 32 रुपये के दो कॉल कट्टर पैक जारी किए हैं।
विज्ञापन


17 रुपये के पैक की वैद्यता अवधि 15 दिन निर्धारित की है। 32 रुपये के पैक की वैद्यता अवधि 30 दिन रहेगी। कॉल कट्टर पैक करवाने के बाद बीएसएनएल उपभोक्ता किसी भी नेटवर्क पर 39 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉल कर सकेंगे। बीएसएनएल के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रति सेकेंड दर वाला 48 रुपये का पैक भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

19 रुपये का एसएमएस पैक भी

इस पैक पर उपभोक्ता लोकल अथवा एसटीडी काल 1.2 पैसा प्रति सेकेंड की दर से किसी भी नेटवर्क पर काल सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इस पैक की वैद्यता अवधि 28 दिन तय की गई है। 49 रुपये का एक अन्य पैक भी जारी किया गया है जिसमें 50 पैसा प्रति मिनट की काल दर रखी है ।

इसके अतिरिक्त बीएसएनएल ने 19 रुपये का एसएमएस पैक भी जारी किया गया है। इस पैक में 500 एसएमएस 10 दिन के लिए मुफ्त मिलेंगे। गौर हो कि कुछ दिन पहले बीएसएनएल ने डाटा पैक के रेट में बदलाव किया था। साथ ही फ्री मिनट की सुविधा भी दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें