जानकारी के मुताबिक चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के गांव गिंडपुर मलौन में शनिवार सुबह पांच बजे के करीब 32 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक की शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं और शनिवार शाम को ही बरात को बरेली जाना था।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के भरवाईं क्षेत्र के गिंडपुर मलौन में एक युवक की शनिवार सुबह अचानक मौत हो गई। युवक की शादी की तैयारियां चल रही थीं और शनिवार शाम को बरात जानी थी, लेकिन परिवार की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं और शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई। जानकारी के मुताबिक चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के गांव गिंडपुर मलौन में शनिवार सुबह पांच बजे के करीब 32 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक की शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं और शनिवार शाम को ही बरात को बरेली जाना था और अगले दिन रविवार को वापस आना था। युवक प्रमोद सुबह उठा नहीं तो घर वाले परेशान हो गए और उन्होंने डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। युवक ने आईटीआई पासआउट था और बद्दी में प्राइवेट जॉब करता था। उसी एक भाई और दो बहनें हैं। प्रमोद के पिता रतन चंद दिहाड़ी लगाकर घर का गुजारा करते हैं। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।