फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता थाना के तहत काहली गांव के एक 31 वर्षीय युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गणेश पुत्र अच्छरू राम गांव काहली डाकघर डाहड ने अपने घर के कमरे में लगे पंखे के कुंडे के साथ रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार रात्रि उसकी माता अपनी बहन के घर गई थी। शनिवार को जब वापस आई तो बेटे को पंखे के कुंडे के साथ लटका हुआ पाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर अस्पताल भेज दिया गया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें