फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंढीर में नवजात को झाड़ियों में फेंकने वाली मां खुद नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। करीब एक माह पहले शाहतलाई थाना के अंतर्गत घंढीर पंचायत में ग्रामीणों को एक नवजात शिशु झाड़ियों में मिला था। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले किया था, लेकिन बच्चे ने करीब 8 घंटे बाद जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया था। अब तलाई पुलिस नवजात बच्चे के माता-पिता तक पहुंच गई है। दोनों ही नाबालिग हैं।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नवजात बच्चे के मां-बाप दोनों ही नाबालिग हैं। जिन्हें पुलिस ने शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बच्चे को जन्म देने वाली नाबालिग दसवीं कक्षा की छात्रा है। नवजात बच्चे के डीएनए को मैच करने के लिए दोनों के सैंपल ले लिए गए हैं। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर में बताया कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं। इसके चलते पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती है। इन्हें जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें