फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई सुविधा: लाहौल-स्पीति में एटीएम से मिलेगी ब्लड रिपोर्ट, ईसीजी समेत होंगे कई तरह के टेस्ट

Thu, 21 Apr 2022 11:05 AM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)

सार

प्रदेश में पहली बार सरकार ने जनजातीय जिले में चार मेडिकल एटीएम की स्वीकृति दी है। इनमें ईसीजी से लेकर लोगों को कई बीमारियों के टेस्ट की सुविधा मिलेगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन
ब्लड टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल-स्पीति में अब एटीएम से ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट मिलेगी। हिमाचल प्रदेश में पहली बार सरकार ने जनजातीय जिले में चार मेडिकल एटीएम की स्वीकृति दी है। इनमें ईसीजी से लेकर लोगों को कई बीमारियों के टेस्ट की सुविधा मिलेगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने इसकी पुष्टि की है। घाटी में स्वास्थ्य की नई तकनीक शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर है। 

विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह वैद्य ने बताया कि मेडिकल एटीएम एक एकीकृत कंप्यूटर बायो मेडिकल डायग्नोस्टिक सिस्टम है, जो टेली हेल्थ क्लीनिक को डॉक्टरों के साथ जोड़ने वाला इंटरनेट आधारित नेटवर्क है। अभी तक लाहौल-स्पीति जिले में मेडिकल सुविधा को लेकर कोई ऐसी प्रयोगशाला नहीं है। लोगों को टेस्ट करवाने कुल्लू-मनाली जाना पड़ता है। मेडिकल एटीएम स्थापित होने से दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को घर-द्वार स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। ये एटीएम जिले में कहां स्थापित होने हैं, इसको लेकर अभी जगह चिह्नित नहीं की गई है। 

मेडिकल एटीएम में होंगे 58 तरह के टेस्ट
मेडिकल एटीएम से 58 तरह के टेस्ट होंगे। इनमें बेसिक कार्डियोलॉजी, ईसीजी, हार्ट बीट, शुगर लेवल, ब्लड टेस्ट के अलावा डेंगू, हीमोग्लोबिन, मलेरिया, चिकनगुनिया, टायफायड, एचआईवी, मूत्र परीक्षण, कान का परीक्षण और त्वचा का परीक्षण शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें