फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: जगत सिंह नेगी के बयान पर प्रदेश में भाजयुमो का प्रदर्शन, ऊना-मंडी-बिलासपुर से शिमला तक गूंजा विरोध

Tue, 24 Nov 2026 02:12 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मंत्री जगत सिंह नेगी की विधानसभा में भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन तेज हो गया है। ऊना, मंडी और बिलासपुर सहित कई जिला मुख्यालयों पर कार्यकर्ताओं ने पुतले जलाकर विरोध जताया। 
विज्ञापन
मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विधानसभा में राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी पर हिमाचल प्रदेश में भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का विरोध तेज हो गया है। मंत्री के बयान के खिलाफ प्रदेश के अलग-अलग जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किए गए। ऊना, मंडी और बिलासपुर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए मंत्री के पुतले जलाए। वहीं, मंगलवार को राजधानी शिमला के सीटीओ चौक पर भी युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ऊना में पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की
ऊना में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंत्री जगत सिंह नेगी के कथित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसको लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनसे माफी मांगने की मांग उठाई।

विज्ञापन


मंडी में भी फूंका मंत्री का पुतला
मंडी में भाजयुमो ने प्रदर्शन कर मंत्री के बयान पर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाकर विरोध दर्ज करवाया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मंत्री की टिप्पणी से भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर का अपमान हुआ है। उन्होंने मंत्री को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग भी उठाई।

Trending Videos
विज्ञापन

बिलासपुर में भी सड़कों पर उतरे युवा मोर्चा कार्यकर्ता
बिलासपुर में भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंत्री जगत सिंह नेगी के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां भी पुतला जलाने के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान की स्थिति बनी। युवा मोर्चा ने मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग दोहराई।



शिमला के सीटीओ चौक पर प्रदर्शन
मंगलवार को राजधानी शिमला में भाजयुमो कार्यकर्ता सुबह करीब 11 बजे सीटीओ चौक पर एकत्रित हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के प्रदेश महामंत्री सुशील कड़सोली ने किया। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा में 18 नवंबर को दिए गए मंत्री के बयान के खिलाफ नारेबाजी की और सार्वजनिक माफी की मांग उठाई।

18 नवंबर को विधानसभा में दिया था बयान
18 नवंबर को विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मंत्री जगत सिंह नेगी ने राफेल विमानों, भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर टिप्पणी की थी। इस पर सदन में विपक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई थी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित भाजपा विधायकों ने मंत्री से बिना शर्त माफी मांगने और उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग उठाई थी। विवादित टिप्पणियों को सदन की कार्यवाही से हटाने का आश्वासन भी दिया गया था। भाजपा और भाजयुमो का कहना है कि मंत्री को अपनी टिप्पणी पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। इसी मांग को लेकर संगठन की ओर से प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें