फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस जिला परिषद की हॉट सीट पर फिर खिला कमल

Sat, 30 Jan 2016 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद कांगड़ा की हॉट सीट पर चौथी बार कमल खिल गया है। जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। सभी 55 सदस्यों की उपस्थिति के दौरान हुई वोटिंग में भाजपा समर्थित भवारना से मधु गुप्ता को जिला परिषद अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान मधु गुप्ता को 29 जबकि कांग्रेस समर्थित उनकी प्रतिद्वंद्वी रितु पराशर को 26 मत हासिल हुए।
विज्ञापन


वहीं, उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने बाजी मार ली। उपाध्यक्ष पद कांग्रेस समर्थित शाहपुर के मत्तला से गगन सिंह जीते है। गगन को 28 और भाजपा समर्थित उम्मीदवार दयाल सिंह को 27 मत हासिल हुए। अध्यक्ष पद हारना कांग्रेस के लिए कांगड़ा में बड़ा झटका माना जा रहा है। वीरवार की सारी रात जोड़तोड़ की राजनीति के बाद भाजपा अपनी रणनीति में कामयाब हो गई।

जिला परिषद के चुनाव के लिए भाजपा की ओर से देहरा से विधायक रविंद्र रवि, शाहपुर से सरवीण चौधरी, पूर्व विधायक किशन कपूर, रमेश धवाला, राकेश पठानिया प्रदेश भाजपा महामंत्री विपिन परमार सहित कई नेता पार्टी समर्थक नवनिर्वाचित सदस्यों को साथ लेकर धर्मशाला पहुंचे। इसके बाद कांग्रेस की ओर से सदस्यों को लेकर कांगड़ा से पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू आए। जबकि, परिवहन मंत्री जीएस बाली काफी देर बाद पार्टी समर्थित सदस्यों को लेकर पहुंचे। कांग्रेस से इसके अलावा कोई और बड़ा नेता नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन


जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस का पलड़ा भारी था लेकिन हॉल में क्रॉस वोटिंग होने की वजह से कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी जबकि भाजपा बहुमत न होने के बावजूद जीत की पताका फहराने में कामयाब हो गई। भाजपा नेताओं की ओर से एक अधिसूचना उपायुक्त कांगड़ा को सौंपने की वजह से वोटिंग कराने में थोड़ी देरी भी हुई। पंचायती राज विभाग के सचिव की अधिसूचना 22/12/15 तिथि की थी।

इसमें लिखा था कि कांगड़ा जिला परिषद के अध्यक्ष का पद महिला सामान्य के लिए आरक्षित है। इस पद के लिए अन्य आरक्षित महिलाएं दावा नहीं कर सकतीं। कांग्रेस समर्थक सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई। इसके बाद उपायुक्त ने पंचायती राज विभाग से इसका प्रति उत्तर मांगा। विभाग से स्पष्टीकरण आने के बाद ही वोटिंग शुरू हो पाई। शाम करीब 3 बजे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हो पाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें