प्रदेश में डीजल पर वैट बढ़ाने को लेकर वीरभद्र सरकार निशाने पर आ गई है। कई विपक्षी नेताओं ने वैट बढ़ाने के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। जोगिंद्रनगर के विधायक एवं पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले पांच महीनों से मंहगाई से निजात पाने के लिए भरसक प्रयास किए हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी की गई है।
वहीं, प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने डीजल पर वैट बढ़ाकर प्रदेश में मंहगाई को और बढ़ावा दिया। प्रदेश सरकार को पैट्रोलियम पदार्थों पर वैट पूरी तरह से खत्म कर आम जनता को राहत प्रदान राहत करना चाहिए था।
गुलाब सिंह ने कहा जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है। प्रदेष में विकास के कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं । उल्टा सरकार वैट बढ़ाकर लोगों व किसानों पर बोझ डाल रही है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही सरकार ने डीजल पर वैट एक रुपए बढ़ा दिया है।