फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajeev Bindal: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- हिमाचल में पति-पत्नी और मित्रों की चल रही सरकार

Thu, 27 Jun 2024 08:50 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार पर निशान साधा। बिंदल ने कहा कि हिमाचल में पति-पत्नी और मित्रों की सरकार चल रही है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने अपने 18 महीनों के शासन काल में 12 बहानों के अलावा कुछ नहीं किया है। हिमाचल में पति-पत्नी और मित्रों की सरकार चल रही है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने ढलियारा में पत्रकार वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी को टिकट देने से कांग्रेस के अंदर ज्वालामुखी धधक रहा है और 10 जुलाई के बाद यह ज्वालामुखी फट जाएगा। मुख्यमंत्री कहते हैं कि वे पत्नी को चुनाव नहीं लड़ाना चाहते थे, लेकिन उनकी मजबूरी है, क्योंकि हाईकमान का आदेश है। कोई मजबूर मुख्यमंत्री जन कल्याण नहीं कर सकता। वर्ष में एक लाख नौकरियां देने वाली कांग्रेस में नौकरी देने वाले संस्थान को ही बंद कर दिया।

कांग्रेस की सरकार में अव्यवस्था का आलम है और प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। मुख्यमंत्री के करीबी के बेटे को पुलिस ने दूसरे राज्य से शार्प शूटर बुलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रदेश में आए दिन हत्या, चोरी, ड्रग्स और चिट्टे के मामले बढ़ रहे हैं। सरकार का ऐसे लोगों को सरंक्षण प्राप्त है। मुख्यमंत्री दो दर्जन से ज्यादा मित्रों को कैबिनेट रैंक और अन्य ओहदे बांट चुके हैं, लेकिन गरीबों के लिए उनकी सरकार का खजाना खाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें