फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दरेकड़ी के डाकपाल पर एफआईआर, 12.37 लाख के गबन का आरोप

Thu, 27 Jun 2024 08:35 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

जिला चंबा में डाकपाल के खिलाफ डाक विभाग ने एफआईआर करवाई है। आरोपी डाकपाल पर उपभोक्ताओं के बचत खोतों सहित आरडी के लगभग 12.37 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबा जिले के शाखा डाकघर दरेकड़ी में 12.37 लाख रुपये के गबन मामले में डाकपाल के खिलाफ डाक विभाग ने एफआईआर करवा दी है। आरोपी को निलंबित करने के साथ मामले में विभाग ने जांच बैठाई थी। अब किहार पुलिस को यह मामला सौंपा गया है। आरोपी डाकपाल पर उपभोक्ताओं के बचत खोतों सहित आरडी के लगभग 12.37 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। आरोपी को डाक विभाग निलंबित कर चुका है। विभाग ने अपने स्तर पर मामले की छानबीन करने के बाद घोटाले की राशि का आंकड़ा जुटाया। इसके बाद बुधवार को किहार थाना में आरोपी डाकपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। अब पुलिस अपने स्तर पर डाकपाल पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


आरोप है कि शाखा डाकघर दरेकड़ी में तैनात डाकपाल उपभोक्ताओं के बचत खाते सहित आरडी के पैसे हड़पता रहा। लोगों से आरडी के पैसे ले लेता था, लेकिन इन्हें उपभोक्ताओं के खाते में जमा करवाने के बजाय अपनी जेब भरता रहा। आरोपी लंबे समय से यह घोटाला कर रहा था। ग्राहकों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसका खुलासा तब हुआ, जब ग्रामीणों ने अपने खाते में पैसे कम देखे। वे हर माह डाकपाल को पैसे जमा करने देते रहे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डाक विभाग चंबा अधीक्षक से की। ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर विभाग ने जब जांच बैठाई तो डाकपाल को दोषी पाया गया। इसके बाद विभाग ने उसे निलंबित कर दिया। इसके साथ घोटाले की गई राशि का आंकड़ा एकत्रित किया गया।

डाक विभाग चंबा के सुपरिंटेंडेंट संजय कुमार ने कहा कि शाखा डाकघर दरेकड़ी में 12.37 लाख के गबन में डाकपाल के खिलाफ पुलिस थाना किहार में एफआईआर दर्ज कर दी है। कहा कि पुलिस अब अपने स्तर पर आगामी कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें