फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांता कुमार बोले- बढ़ती जनसंख्या से बढ़ रहा आतंकवाद

Mon, 22 Nov 2021 08:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)

सार

शांता कुमार ने कहा कि 20 साल रूस अफगानिस्तान में रहा और उसके बाद 20 साल अमेरिका। इन 40 चालीस साल तक विश्व की इन दो महाशक्तियों ने अफगानिस्तान पर राज किया। लेकिन अफगानिस्तान में बदला कुछ नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि आज बढ़ती जनसंख्या भी आतंकवाद का कारण है। इस पर रोक लगनी चाहिए। नशा और आतंक मिलकर और खतरनाक हो रहे हैं। शांता कुमार ने अमेरिका में फ्रेंड्ज सोसाइटी ऑफ इंडिया के कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व आतंकवाद से त्रस्त है। कई देश इसका समर्थन कर रहे हैं।

विज्ञापन


अमानवीय मूल्यों की हत्या हो रही है। आज विश्व का छोटा सा देश अफगानिस्तान आतंकवाद का अड्डा बनता जा रहा है। चीन और पाकिस्तान इसकी मदद कर रहे हैं। उन्हें हैरानी इस बात की है कि 20 साल रूस अफगानिस्तान में रहा और उसके बाद 20 साल अमेरिका। इन 40 चालीस साल तक विश्व की इन दो महाशक्तियों ने अफगानिस्तान पर राज किया। लेकिन अफगानिस्तान में बदला कुछ नहीं है।

आज भी अफगानिस्तान वैसे का वैसा हो गया, जैसे 40 साल पहले होता था। वहां स्कूलों में जाने वाली बेटियां फिर से घरों में कैद हो गईं, सड़कों पर फिर आतंकवाद का बोलबाला है। ऐसे में इन दो महाशक्तियों का अफगानिस्तान में चालीस साल तक रहने का कोई अर्थ नहीं निकलता। अमेरिका नेअफगानिस्तान छोड़ने से पहले कुछ नहीं सोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें