फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सेवादल ने प्रदेश कार्यकारिणी का किया विस्तार, जागो हिमाचल की पहली वर्षगांठ मनाई

Sat, 09 Sep 2023 06:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कांग्रेस भवन बिलासपुर में हुई। इस अवसर पर जागो हिमाचल, भारत जोड़ो पद यात्रा की पहली वर्षगांठ मनाई गया। 
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस सेवादल की बैठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कांग्रेस भवन बिलासपुर में हुई। इस अवसर पर जागो हिमाचल, भारत जोड़ो पद यात्रा की पहली वर्षगांठ मनाई गया। साथ ही लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकारिणी में विस्तार किया गया। कार्यकारिणी में शिमला शहरी से राजेंद्र शर्मा को जिला प्रभारी, जीत सिंह राणा को जिला प्रमुख और शिमला ग्रामीण से भूमि देवी शर्मा को जिला प्रभारी और बलविंद्र सिंह को जिला प्रमुख बनाया गया।

विज्ञापन


सोलन से संदीप ठाकुर जिला प्रभारी और घनश्याम कंवर को जिला प्रमुख, सिरमौर से नरेश ठाकुर को जिला प्रभारी और राणा को जिला प्रमुख, ऊना से हरवंश लाल को जिला प्रभारी और राजपाल शर्मा को जिला प्रमुख, चंबा से त्रिलोक चंद को जिला प्रभारी और महासू राम को जिला प्रमुख, हमीरपुर से प्रकाश चंद महाजन को जिला प्रभारी और मदन लाल कौंडल को जिला प्रमुख, कांगड़ा से राजेश कुमार को जिला प्रभारी और संजीव जसवाल को जिला प्रमुख, बिलासपुर से अनूप शर्मा को जिला प्रभारी और तिलक राज शर्मा को जिला प्रमुख, किन्नौर से गिरधारी लाल राणा को जिला प्रभारी और जयराम नेगी को जिला प्रमुख, लाहौल-स्पीति से धर्म राणा को जिला प्रभारी और कृष्ण राणा को जिला प्रमुख, मंडी से नीलम ठाकुर को जिला प्रभारी और प्रेमलाल चौहान को जिला प्रमुख, कुल्लू से सुरेंद्र पाल सिंह को जिला प्रभारी और महेश शर्मा को जिला प्रमुख बनाया गया।

इसके अलावा चारों लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी और सह प्रभारी भी नियुक्त किए गए। शिमला संसदीय क्षेत्र से बीरेंद्र ठाकुर को प्रभारी और अजय शर्मा को सह प्रभारी, कांगड़ा से राजेश शर्मा को प्रभारी और पुरषोत्तम प्रकाश को सह प्रभारी, हमीरपुर से मनोहर लाल कौंडल को प्रभारी और दलीप कटोच को सह प्रभारी और मंडी से डिंपल ठाकुर को प्रभारी और तारा मोयन को सह प्रभारी नियुक्त किया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, सेवादल के प्रदेश महासचिव कपिल, महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रीना पुंडीर, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, मदन लाल कौंडल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें