फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्कूली अंडर-14 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलों का कैलेंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-सभी खंडों की प्रतियोगिताएं 20 सितंबर से शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने अंडर-14 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलों का कैलेंडर जारी कर दिया है। जिला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीडी शर्मा की अगुवाई में खेलों की तिथियां और स्थान निर्धारित किए गए।
विज्ञापन


जिला खेल प्रभारी (प्रारंभिक एडीपीओ) बग्गा राम ने बताया कि जिले में पांच खेल खंड बनाए गए हैं। छात्राओं की खंड स्तरीय वालीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, चेस और कुश्ती प्रतियोगिताएं 20 से 22 सितंबर तक होंगी। सदर खंड के तहत आने वाले सभी स्कूलों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होल में होंगी। घुमारवीं-1 खंड के स्कूलों की कठलग स्कूल में, झंडूता खंड के स्कूलों की गेहड़वीं स्कूल में, स्वारघाट खंड के स्कूलों की स्वारघाट स्कूल में और घुमारवीं-2 के खंड स्कूलों की समोह स्कूल में होंगी। उन्होंने बताया कि छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 8 अगस्त से 14 अगस्त तक हो गई थीं, लेकिन छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं बारिश के कारण स्थगित कर दी गई थीं। उन्होंने बताया कि अभी तक छात्र और छात्राओं की जिला स्तरीय खेलों के स्थान और तिथि निर्धारित नहीं की गई है। जल्द ही इनके स्थान और तिथि तय कर दिए जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें