फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मातृभूमि के सम्मान का संदेश देने दिल्ली से हिमाचल पहुंचे बाइकर्स

Wed, 25 Jan 2023 10:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)

सार

 विवि परिसर में रात्रि विश्राम करने के बाद बाइक रैली गुरुवार सुबह 10:00 बजे विवि परिसर से रवाना होगी। रैली पहले बरोटीवाला, बद्दी होते हुए नालागढ़ पहुंचेगी। नालागढ़ में दोपहर का भोजन लेने के बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना होगी। 
विज्ञापन
बाइक राइड रैली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी में हिमाचल राज्यत्व दिवस और गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर करीब 300 किलोमीटर की दो दिवसीय बाइक राइड रैली शुरू हुई। दिल्ली से सुबह 6:00 बजे मातृ भूमि के सम्मान का संदेश लेकर रवाना हुई बाइक राइड रैली दोपहर बाद 3:00 बजे आईईसी विवि पहुंची। दिल्ली में आईईसी विवि की सीईओ ने बाइकर्स को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। बरोटीवाला स्थित अटल कुंज पहुंचने पर आईईसी विवि के पदाधिकारियों, शिक्षकों और छात्रों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन


बुधवार को विवि परिसर में रात्रि विश्राम करने के बाद बाइक रैली गुरुवार सुबह 10:00 बजे विवि परिसर से रवाना होगी। रैली पहले बरोटीवाला, बद्दी होते हुए नालागढ़ पहुंचेगी। नालागढ़ में दोपहर का भोजन लेने के बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना होगी। आईईसी विवि के जन संपर्क अधिकारी डॉ. विजय ठाकुर ने बताया कि दो दिवसीय इस कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के संविधान के प्रति कर्तव्यनिष्ठा और इसके मूल्यों के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन करने का संदेश दिया जाएगा। दिल्ली से 60 बाइकर बद्दी पहुंचे हैं। वीरवार को दो दर्जन बाइकर यहां से भी जुड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें