ग्रामीणें का कहना है कि रात को जाग-जाग कर निगरानी करने के बावजूद भी भालू नुकसान पहुंचा रहा है। शरण गांव के निवासी राजेश कुमार ने कहा कि कुछ दिन पहले भी इसी स्थान पर एक छोटे भालू को पिंजरे में पकड़ा गया और अभी भी क्षेत्र में 5 से 6 भालू देखे जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से आग्रह किया है कि शीघ्र समस्या का समाधान किया जाए, ताकि जनता को निजात मिल सके। उधर, रेंज अधिकारी ननखड़ी नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि भालू के हमले से गाय की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है। भालू को पकडऩे के लिए पिंजरे लगाए जा रहे हैं और साउंड सिस्टम लगाया जा रहा है।