बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा है कि सेब पर लगे स्कैब रोग पर काबू पाया जा चुका है। सरकार ने बागवानी विभाग के अधिकारियों की छुट्टियां तक रद्द कर दी हैं, जिससे सेब को स्कैब की बीमारी से बचाया जा सके।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों शिमला और मंडी के बागवानों ने शिकायत की थी कि सेब की फसल पर स्कैब का हमला हुआ है। इससे फसल के तबाह होने की आशंका बनी हुई है।