सभी पार्किंग ठेके पर दी जाएंगी। बड़ी पार्किंग की टेंडर प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी होगी। वार्डों की छोटी पार्किंग में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर जगह मिलेगी। येलो लाइन लगने के बाद लोग नगर निगम में पार्किंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रशासन स्थानीय पार्षद से इन आवेदनों को वेरिफाई करने के बाद पार्किंग के परमिट देगा। लोग एक, तीन और छह माह से लेकर एक साल तक का परमिट ले सकते हैं।
स्थानीय लोगों को मिलेगी प्राथमिकता
वार्डों में लगने वाली येलो लाइन में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता मिलेगी। वार्ड पार्षद बताएंगे कि किस जगह पर किस व्यक्ति को जगह दी जानी चाहिए। यदि किसी व्यक्ति के पास दो गाड़ियां हैं, तो उसे एक गाड़ी को ही घर के नजदीक पार्क करने की अनुमति मिलेगी। जगह की उपलब्धता पर ही घर के पास दूसरी गाड़ी को पार्किंग मिलेगी।
व्यवसायिक क्षेत्र
समय छोटी कार बड़ी कार दोपहिया
0-2 15 20 5
0-4 30 40 10
0-6 50 60 20
0-12 100 120 40
0-24 170 200 80
मासिक 2000 2500 750