फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की खुली भर्ती, देश सेवा का जज्बा है तो करें ज्वाइन

Fri, 28 Oct 2016 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए सेना भर्ती निदेशक कार्यालय मंडी ने बिलासपुर के लुहणू मैदान में सात से नौ नवंबर तक होने वाली भर्ती का शेड्यूल जारी कर दिया है। भर्ती के लिए मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के 11579 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है।
विज्ञापन


सात नवंबर को खुली भर्ती में कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति की सभी तहसीलों तथा उप तहसीलों के ऑनलाइन पंजीकृत 4186 अभ्यर्थी की सामान्य ड्यूटी, सेना तकनीकी वर्ग, सेना नर्सिंग वर्ग और सेना ट्रेडमैन वर्ग की दौड़ होगी। आठ नवंबर को सामान्य ड्यूटी के मंडी जिले के औट, बलद्वाड़ा, धर्मपुर, जोगिंद्रनगर, कोटली, मंडी, पधर, सरकाघाट और भाडरोटा, लड़भड़ोल तहसील के 4450 युवाओं की भर्ती होगी।

नौ नवंबर को सामान्य ड्यूटी के बल्ह, संधोल, बालीचौकी, चच्योट, करसोग, निहरी, सुंदरनगर तथा थुनाग, कुल्लू की आनी, बंजार, कुल्लू, निरमंड, मनाली और सैंज तहसील और लाहौल-स्पीति की लाहौल, उदयपुर और स्पीति तहसील के 2943 पंजीकृत युवाओं की खुली भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखा युवाओं के लिए होगी खुली भर्ती

प्रदेश के सभी जिलों के गोरखा युवाओं के लिए नौ नवंबर को खुली भर्ती होगी। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य नहीं है। नौ नवंबर को डीएससी वर्ग के लिए भी भर्ती होगी। इसमें हिमाचल हरियाणा (गुड़गांव, मेवात, फरीदाबाद तथा चंडीगढ़ को छोड़कर) के सेना से सेवानिवृत्त डीएससी वर्ग के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। 

बाहरी मेडिकल जांच नहीं होगी मान्य
सेना भर्ती की खुली रैली में अगर कोई उम्मीदवार बाहरी अस्पतालों या क्लीनिकों से मेडिकल जांच करवाकर आता है तो वह मान्य नहीं होगी। सेना भर्ती के दौरान अपने स्तर पर मेडिकल जांच करवाएगी। 

सेना भर्ती निदेशक अमरजीत वासुदेव ने कहा कि खुली भर्ती रैली में बिना पंजीकृत एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को मैदान में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अगर कोई उम्मीदवार किसी कारण से एडमिट कार्ड को निकालने में परेशानी आ रही है तो वह इसकी सूचना भर्ती कार्यालय मंडी दे सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें