हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विकास खंड नूरपुर के खन्नी क्षेत्र में चक्की खड्ड के किनारे मैरा गांव के खेतों में आर्मी के एक हेलीकाप्टर की तकनीकी खराबी के चलते आपात लैंडिंग करानी पड़ी।
विज्ञापन
आर्मी हेलीकॉप्टर देख अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। नूरपुर थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पठानकोट के आर्मी बेस से हेलीकाप्टर उड़ा था, जिस पर प्रशिक्षु पायलट सवार थे।
खन्नी के निकट कोई तकनीकी खामी आने पर इसकी मैरा गांव के खेतों में आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। प्रशिक्षु पायलट सुरक्षित हैं। सूचना मिलने पर नूरपुर थाना से इस स्थान पर पुलिस दल रवाना कर दिया है। शाम को ही पठानकोट से आर्मी का एक दल भी उस स्थान पर पहुंच गया है।