फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लदानी बागवान भुगतान किए बिना भागा तो नपेगा आढ़ती

Sat, 13 Jul 2019 01:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सेब सीजन के दौरान बाहरी राज्यों के सेब खरीदारों पर सरकार ने शिकंजा कस दिया है। अब सेब लदानियों का पंजीकरण संबंधित आढ़तियों के जिम्मे रहेगा। अगर लदानी सेब खरीदकर गायब होता है और माल का भुगतान नहीं करता है तो ऐसी स्थिति में संबंधित आढ़ती से बकाया धनराशि की वसूली की जाएगी।

विज्ञापन


बागवानों को चूना लगाकर गायब होने वाले बाहरी राज्यों के लदानियों पर इस बार शिकंजा कस दिया है। सरकार की ओर से जारी निर्देशों के बाद इस व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाएगा। नई व्यवस्था में सेब की खरीदारी के लिए बाहरी राज्यों से आने वाले लदानियों का पंजीकरण उसी आढ़ती को करना होगा, जिसके माध्यम से बागवान सेब बेचेगा।

आढ़तियों को लदानियों का पंजीकरण कराने के साथ उसके नाम और पते की वेरिफिकेशन भी अपने स्तर पर ही करानी होगी। लदानी के नाम और पते की वेरिफिकेशन करने के बाद संबंधित क्षेत्र के एसपी को इसकी सूचना भी देनी होगी। इसके बाद भी अगर लदानी बागवान से सेब खरीदने के बाद गायब होता है तो पहले उसकी छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन


अगर लदानी पकड़ में नहीं आता है तो फिर स्थानीय आढ़ती से बकाया राशि की वसूली की जाएगी। एपीएमसी शिमला किन्नौर के सचिव देव राज कश्यप कहते हैं कि लदानियों के नाम पते की पुष्टि संबंधित आढ़ती को करनी होगी। इसके बाद संबंधित क्षेत्रों के एसपी को भी यह जानकारी उपलब्ध करानी होगी। उनका कहना है कि अगर लदानी सेब का भुगतान न करके गायब होता है तो रिकवरी संबंधित आढ़ती से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें