फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बे को सलाम: कृत्रिम टांग के साथ एशियन पैरालंपिक में दौड़ेंगे अजय

Thu, 14 Apr 2022 05:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/नगवाईं

सार

मई 2017 में जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में ड्यूटी के दौरान लैंडमाइन की चपेट में आकर अजय घायल हो गए थे। इसके बाद उनका एक पैर काटना पड़ा। आर्मी अस्पताल पुणे में कृत्रिम टांग लगी। यहां से ही दौड़ का अभ्यास शुरू किया। अब वह एशियन पैरालंपिक में भाग लेंगे।
 
विज्ञापन
हवलदार अजय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृत्रिम टांग के साथ एशियन पैरालंपिक में मंडी के अजय कुमार देश के लिए दौड़ेंगे। भारतीय सेना की यूनिट 12 डोगरा के हवलदार अजय का चयन अक्तूबर 2022 में चीन में होने जा रही एशियन पैरा ओलंपिक के लिए हुआ है। 400 और 200 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अजय मंडी जिले के नगवाईं के रहने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने 20वीं राष्ट्रीय पैरा एथलीट चैंपियनशिप में 400 मीटर में स्वर्ण और 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है।

विज्ञापन


यह प्रतियोगिता भुवनेश्वर में हुई थी। इसके बाद उनका चयन एशियन पैरालंपिक के लिए हुआ। उन्होंने बताया कि वह 12 डोगरा यूनिट के जवान हैं। मई 2017 में जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में ड्यूटी के दौरान लैंडमाइन की चपेट में आकर वह घायल हो गए थे। इसके बाद उनका एक पैर काटना पड़ा। आर्मी अस्पताल पुणे में कृत्रिम टांग लगी। यहां से ही दौड़ का अभ्यास शुरू किया। अब वह एशियन पैरालंपिक में भाग लेंगे।

अजय के पिता चुनी लाल भी पूर्व सैनिक हैं। वह फोर डोगरा यूनिट में सेवाएं दे चुके हैं। वीरवार को मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर ने अजय को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हवलदार अजय एक बहादुर सिपाही हैं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारी। देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। हवलदार अजय युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें