फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : 10वीं-12वीं की परीक्षा में क्यूआर कोड स्कैन कर ही मिलेगा प्रवेश

Thu, 14 Apr 2022 01:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विद्यार्थी किसी के रोलनंबर पर परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। सीबीएसई ने वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इन्हें स्कूलों को भेजे गए लिंक के माध्यम से ही डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके बाद इन्हें परीक्षार्थियों को जारी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई की 26 अप्रैल से शुरू हो रहीं दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी एडमिट कार्ड पर पहली बार क्यूआर कोड होगा। इससे ही परीक्षार्थी की परीक्षा केंद्र में पहचान होगी। परीक्षा केंद्र के गेट पर क्यूआर कोड वाले एडमिट कार्ड को स्कैन कर किया जाएगा, जिससे कोई भी फर्जी प्रवेश पत्र लेकर नहीं आ सकेगा। 

विज्ञापन


विद्यार्थी किसी के रोलनंबर पर परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। सीबीएसई ने वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इन्हें स्कूलों को भेजे गए लिंक के माध्यम से ही डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके बाद इन्हें परीक्षार्थियों को जारी किया जा सकेगा। सीबीएसई ने टर्म टू की बोर्ड परीक्षाओं के लिए रोलनंबर एक ही रखा है, मगर इसमें क्यूआर कोड अलग से अंकित होगा।

परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र लाने पर ही प्रवेश मिलेगा। टर्म वन की तर्ज पर विद्यार्थियों को होम सेंटर नहीं मिलेगा। दूसरे स्कूल दूर होंगे तो वहां अपने ही स्कूल में बने केंद्रों में परीक्षा देने की सुविधा होगी।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाओं में संक्रमण से सुरक्षा के मद्देनजर सामाजिक दूरी रखते हुए बैठने की व्यवस्था के साथ अलग से गाइडलाइन जारी की गई है। इसके अनुसार सभी परीक्षार्थियों को मास्क लगाकर, थर्मल स्क्रीनिंग के साथ प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को अपने साथ सैनिटाइजर लाना होगा। बोर्ड परीक्षाओं का संचालन साढ़े दस बजे से होगा। प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें