फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स बिलासपुर: प्रशिक्षु चिकित्सकों ने की मारपीट, कैंटीन कर्मचारी घायल

Fri, 17 Sep 2021 11:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

नरेश कुमार एम्स की कैंटीन में कर्मचारी है। शुक्रवार देर रात को एम्स के प्रशिक्षुओं ने किसी बात को लेकर उसके साथ गाली गलौच की। इस दौरान मामला मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर जिले के कोठीपुरा में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे प्रथम वर्ष के कुछ प्रशिक्षु चिकित्सकों ने कैंटीन के कर्मचारी की जमकर धुनाई कर दी। मारपीट में कैंटीन के कर्मचारी को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार साई फरड़ा का नरेश कुमार एम्स की कैंटीन में कर्मचारी है। शुक्रवार देर रात को एम्स के प्रशिक्षुओं ने किसी बात को लेकर उसके साथ गाली गलौच की। इस दौरान मामला मारपीट तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि एम्स के करीब तीस से चालीस प्रशिक्षु चिकित्सक उस समय कैंटीन में थे। उन्होंने कैंटीन कर्मचारी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। मामला यहां नहीं थमा, तैश में आए प्रशिक्षुओं ने मौके पर खड़ी दो ऑल्टो कारों की भी तोड़फोड़ की है।

मारपीट के बाद सुरक्षा कर्मी और अन्य दो लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं सदर पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया है। देर रात संपर्क करने पर एसएचओ बिलासुपर सदर भूपेंद्र ने बताया कि पुलिस मौके पर गई है।
विज्ञापन


पूरा मामला क्या है, लड़ाई क्यों हुई और कैंटीन कर्मचारी को कितनी चोट आई है यह पुलिस पूछताछ और जांच करने के बाद ही पता चल पाएगा। कहा कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच करेगी। खबर लिखे जाने तक पुलिस एम्स में मौके पर थी। वहीं अस्पताल में घायल को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें