फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़-मनाली एनएच पर गरामोड़ा में पलटा सेब से भरा कैंटर,सेब की ढाई सौ पेटी खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर गरामोड़ा में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। सड़क मार्ग खस्ताहाल होने के कारण एक माह के भीतर गरमोड़ा में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान चार ट्रक पलट चुके हैं। शुक्रवार को भी गरामोड़ा में सेब से भरा एक कैंटर पलट गया।लगातार हो रहे हादसों के बावजूद नेशनल हाईवे अथॉरिटी और पुलिस कुंभकर्णी नींद में है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेब की 250 पेटी लेकर शुक्रवार को मनाली से उत्तर प्रदेश के लिए ट्रक नंबर यूपी70/टी/1420 जा रहा था। जैसे ही ट्रक कैंची मोड़ की उतराई में पहुंचत तो सामने कीरतपुर से चढ़ाई में आ रहे ट्रक को देख कर चालक ने अपने ट्रक रोकना चाहा। लेकिन, सेब से लदे ट्रक चालक का अचानक नियंत्रण खो गया और ट्रक ने रुकने की बजाय ज्यादा रफ्तार पकड़ ली। मौके पर सड़क तंग और खराब होने के कारण चालक ने अपनी साइड की पहाड़ी की तरफ ट्रक को मोड़ना चाहा और इसी दौरान ट्रक अचानक सड़क पर एक तरफ पलट गया।
सूचना मिलते ही पुलिस थाना स्वारघाट से एसएसआई रविन्द्र कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से राहत व बचाव कार्य किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रक चालक एवं मालिक गणेश पाल निवासी सुमेरपुर डाकघर मानधाता जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश अपने भाई मुकेश पाल व क्लीनर बादशाह के साथ 250 पेटी सेब ट्रक में भरकर मनाली के पतलीकूहल से आरा उत्तर प्रदेश जा रहे थे। सड़क दुर्घटना में ट्रक में इन तीनों लोग बाल-बाल बच गए हैं। ट्रक यदि कंडक्टर साइड की तरफ पलटता तो गहरी खाई में गिरने से जान माल का भारी नुकसान हो सकता था। हादसे में ट्रक में में 250 पेटियों में लदा सेब सड़क पर बिखरकर खराब हो गया। क्षेत्र के लोगों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी से गुहार लगाई है कि उक्त स्थान में ख़स्ताहाल सड़क में जल्द कोलतार डाल कर दुरस्त किया जाए ताकि भविष्य में कोई और दुर्घटना पर अंकुश लगाया जा सके। डीएसपी श्री नयनादेवी पूर्ण चंद ठुकराल ने सड़क दुर्घटना के मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि स्वारघाट थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें