फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: मांग पूरी होने पर एसएमसी शिक्षकों ने समाप्त किया क्रमिक अनशन

Fri, 08 Mar 2024 06:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एसएमसी शिक्षकों ने 43 दिनों से चल रहा क्रमिक अनशन समाप्त कर दिया। शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष प्रेम शर्मा और सचिव ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। 
विज्ञापन
एसएमसी शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मांग पूरी होने पर एसएमसी शिक्षकों ने क्रमिक अनशन खत्म कर दिया है। ये अनशनकारी राजधानी शिमला के सीटीओ चौक पर वर्षा शालिका में नियमितीकरण और स्थायी नीति की मांग को लेकर 43 दिन से डटे थे। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष प्रेम शर्मा और महासचिव लायक राम ने आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। बीते दिन हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सब कमेटी की रिपोर्ट और सिफारिश पर एसएमसी शिक्षकों की नियमितीकरण की मांग को एलडीआर के आधार पर पूरा करने का फैसला लिया गया है। सीमित सीधी भर्ती के माध्यम से एसएमसी शिक्षकों को नियमित किए जाने के फैसले पर शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष प्रेम ने सरकार और शिक्षा विभाग से फैसले की जल्द अधिसूचना जारी करने की मांग की। उन्होंने और एसएमसी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील शर्मा ने मांग पूरी करने पर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सूक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार जताया।

विज्ञापन


फैसले की जल्द अधिसूचना जारी करने की मांग
अपनी मांग मनवाने के लिए 27 जनवरी से एसएमसी शिक्षकों ने राजधानी में क्रमिक अनशन शुरू किया था। 8 फरवरी से 18 फरवरी तक तक पेन डाउन स्ट्राइक भी की। 19 फरवरी को शिमला में रैली भी की। बीते दिन कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद एसएमसी अध्यापक संघ शिक्षा मंत्री से मिला, जिसमें इस फैसले की जल्द अधिसूचना जारी कर नियमित करने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। उन्होंने और संघ के प्रवक्ता निर्मल ठाकुर ने एसएमसी अध्यापक संघ की तरफ से मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और पूरी कैबिनेट का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब शिक्षक शिक्षण कार्य शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें