फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: रानीताल के बाद बिलासपुर में थैली में कम निकला आटा

Tue, 19 Oct 2021 09:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

डिपो होल्डर को 700 ग्राम कम आटा मिला है। डिपो संचालक को 40 किलोग्राम वजन के हिसाब से भुगतान करना पड़ता है। लेकिन कम वजन के कारण 700 ग्राम आटे की कीमत भी चुकानी पड़ रही है। इससे पहले रानीताल के एक डिपो में आटा के बैग का कम वजन पाया गया था। वहीं, खाद्य तेल के डिब्बे में भी एक बोतल कम निकली थी।
विज्ञापन
बिलासपुर में थैली में कम निकला आटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रानीताल के बाद अब बिलासपुर में भी आटे की थैली में कम आटा निकलने का मामला सामने आया है। यहां 40 किलोग्राम आटे के बैग में 39.300 किलो आटा ही निकला। डिपो होल्डर को 700 ग्राम कम आटा मिला है। डिपो संचालक को 40 किलोग्राम वजन के हिसाब से भुगतान करना पड़ता है। लेकिन कम वजन के कारण 700 ग्राम आटे की कीमत भी चुकानी पड़ रही है। 

विज्ञापन


इससे पहले रानीताल के एक डिपो में आटा के बैग का कम वजन पाया गया था। वहीं, खाद्य तेल के डिब्बे में भी एक बोतल कम निकली थी। राशन डिपो संचालक आए दिन इन समस्याओं से परेशान हो रहे हैं। कई बार उचित मंच पर मामला उठाने के बावजूद इस तरह की जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर अंकुश नहीं लग रहा।

प्रदेश डिपो संचालक समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि ने कहा कि मंगलवार को नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से बिलासपुर जिला के एक डिपो में भेजी गई आटा की बोरियों में कम वजन पाया गया है। एक बैग में 700 से 800 ग्राम कम आटा निकल रहा है। बार-बार गुहार कहने के बावजूद गोदाम से तोल कर अनाज की आपूर्ति नहीं हो रही है। जिसके चलते डिपो संचालक परेशान है। 700 ग्राम कम आटे के कीमत भी डिपो संचालक को चुकानी पड़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें