फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान संकट: हिमाचल के नवीन को फ्लाइट में मिली जगह

Fri, 20 Aug 2021 09:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)

सार

एसडीएम सरकाघाट राहुल जैन से मिली जानकारी के मुताबिक नवीन काबुल एयरपोर्ट पर ही थे। इसी बीच, डेनमार्क की फ्लाइट में उन्हें जगह मिल गई है। वह इस विमान में पहले डेनमार्क जाएंगे। वहीं से उनकी दिल्ली आने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
हिमाचल के नवीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काबुल में फंसे हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट के नवीन को डेनमार्क की फ्लाइट में जगह मिल गई है। वह कई साथियों के साथ इस फ्लाइट में डेनमार्क के लिए रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक विशेष विमान से काबुल से रवाना होंगे। यह फ्लाइट उसी डेनिस कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए भेजी है, जिसमें नवीन सुरक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। डेनमार्क पहुंचने पर सभी को अपने-अपने देश भेजने की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन


एसडीएम सरकाघाट राहुल जैन से मिली जानकारी के मुताबिक नवीन काबुल एयरपोर्ट पर ही थे। इसी बीच, डेनमार्क की फ्लाइट में उन्हें जगह मिल गई है। वह इस विमान में पहले डेनमार्क जाएंगे। वहीं से उनकी दिल्ली आने की व्यवस्था होगी। बता दें कि 15 अगस्त को तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के दो युवा भी वहां फंस गए थे। करीब एक सप्ताह के बाद नवीन को डेनमार्क की इस फ्लाइट में जगह मिली है। संभावना है कि वह शनिवार को डेनर्माक पहुंच जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें