ब्यास नदी की लहरों में उतरे सनी देओल ।
- फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र ने अटल टनल रोहतांग का दीदार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें 20 साल बाद हिमाचल प्रदेश के मनाली और रोहतांग की पहाड़ियों में आने का मौका मिला है। उन्होंने इन बर्फीली पहाड़ियों पर इज्जत, जीने नहीं दूंगा, तहलका, आदमी और इंसान सहित कई फिल्मों की शूटिंग की है। उस समय रोहतांग के पार लाहौल जाने के लिए कई घंटों का सफर करना पड़ता था। मौसम खराब होने पर यात्रा स्थगित करनी पड़ती थी, लेकिन अब अटल टनल रोहतांग बनने से सब आसान हो गया है।
कुछ ही देर में लोग मनाली से टनल होते हुए लाहौल पहुंच जाते हैं। रोहतांग टनल को उन्होंने अजूबा बताया। उन्होंने करीब दस किलोमीटर लंबी इस टनल के निर्माण में भागीदारी करने वाले हर शख्स का आभार जताया है। धर्मेंद्र इन दिनों अपनी पत्नी और बेटे सनी देओल के साथ मनाली आए हुए हैं। वे कुछ और दिनों तक मनाली में ही रहेंगे। सेनी देओल भी बर्फीली पहाड़ियों के बीच से बह रही ब्यास की धारा का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने ब्यास नदी में उतरकर दोनों पांव ठंडे पानी में डाले। सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया में इसे अपलोड किया है।