फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: रोहतांग और मनाली की ऊंची चोटियों में हिमपात, प्रदेश में दो नवंबर को भी बारिश-बर्फबारी के आसार

Mon, 01 Nov 2021 06:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

खराब मौसम के पूर्वानुमान के बीच रोहतांग और मनाली की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ। शिमला सहित कई जिलों में मौसम साफ रहा। मंगलवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। 
विज्ञापन
कोकसर में बर्फ से लदी चोटियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को खराब मौसम के पूर्वानुमान के बीच रोहतांग और मनाली की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ। शिमला सहित कई जिलों में मौसम साफ रहा। मंगलवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। तीन से पांच नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए नेशनल हाईवे-3 मनाली-लेह पर दारचा से सरचू और नेशनल हाईवे 505 समधो-काजा-ग्रांफू को लोसर से ग्रांफू तक सेना के अलावा अन्य वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


आगामी आदेशों तक यह व्यवस्था जारी रहेगी। सोमवार सुबह रोहतांग दर्रा के साथ मनाली की मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, देउ टिब्बा, हनुमान टिब्बा, शेतीधार, दशौहर लेक तथा ब्यास कुंड में ताजा हिमपात हुआ। इससे मनाली सहित समूची घाटी के तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.5, बिलासपुर 27.5, कांगड़ा 26.4, हमीरपुर 26.0, सुंदरनगर 25.7, नाहन 25.2, सोलन-भुंतर 25.0, चंबा 24.3, धर्मशाला 21.8, शिमला 19.0, कल्पा 12.9, डलहौजी 12.0 और केलांग में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें