झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता पुलिस ने नाहरल सड़क पर गश्त के दौरान दो लोगों से 40 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। झंडूता थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाहरल सड़क पर एक गाड़ी एचपी 23 डी 2794 मुकडाना गांव की ओर जा रही थी। पुलिस की गाड़ी को देखा तो वे घबरा गए और गाड़ी से उतरकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने गाड़ी में बैठे मुकडाना गांव के जसवंत और अरविंद के कब्जे से 40 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने पुष्टि की है। कहा कि बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।