फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद की मां के लिए गुल पनाग ने बहाया पसीना

Wed, 30 Apr 2014 12:47 AM IST
संजय भारद्वाज/ अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
समय यही कोई सुबह 11 बजे। स्थान कोठीपुरा। लाल रंग की स्कॉरपियो गाड़ी से वालीबुड अभिनेत्री गुल पनाग फिल्मी अंदाज में उतरी। स्काई ब्लू कलर की पैंट, व्हाइट शर्ट पर लाल-काले रंग का स्टॉल और सिर पर ‘मुझे स्वराज चाहिए’ लिखी टोपी पहने ‘गुल’ ने उतरते की हिमाचली की सियासी ‘पिच’ पर ‘ग्लैमर’ का तड़का लगा लिया।
विज्ञापन


लेकिन, चंडीगढ़ से बिलासपुर पहुंचते-पहुंचते उन्हें सड़क की खस्ताहालत ने जरूर रुलाया। थकावट से चूर-चूर हुई गुल ने कहा कि ऐसी सड़क उन्होंने नहीं देखी। इसके लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों जिम्मेवार है। सड़क की ऐसी खराब हालत पर उन्हें अफसोस है।

आप और हिलोपा के स्थानीय नेताओं ने रोड़ शो की पूरी तैयारी की थी। इसके लिए बाकायदा खुली जीप तैयार की गई थी। लेकिन, खुली जीप में सवार न होकर ‘गुल’ ने नुक्कड़ सभाएं करना उचित समझा।  बताया जा रहा है कि पिकअप जीप ऊंची होने के कारण वह उस पर चढ़ नहीं पा रही थी।
विज्ञापन


चंद घंटों में अपने कार्यक्रम को समेट फिल्म अभिनेत्री चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। लगभग 11:30 बजे वह कोर्ट परिसर पहुंची तो सीधा भीतर चली गई। बाररूम में जिला के अधिवक्ताओं को संबोधित करने के बाद वह बाहर निकली तो प्रत्याशी कमलकांता बतरा की गाड़ी में सवार होकर सीधा हॉट स्पार्ट पहुंची।

यहां पत्रकारों को संबोधित करने के बाद वह रेस्तरां में आए लोगों के साथ संजीदगी के साथ मिली और लगभग एक बजे बरमाणा के लिए रवाना हुई। बरमाणा में नुक्कड़ सभा के आयोजन के बाद लंच कर वह वापस चंडीगढ़ रवाना हुई। व्यस्त शैडयूल के बीच ‘गुल’ ने फिल्मी अंदाज में सियासी पिच पर ग्लैमर का तड़का भी लगाया।

शब्दों के जाल बिछाते हुए ‘गुल’ बोली ‘‘पंजाब में दो सियासी खिलाड़ियों का दबदबा था। हिमाचल में भी में भी दो खिलाड़ियों का दबदबा है। वंशवाद हाबी है। अब समय आ गया है कि ईमानदार को संसद तक भेजें। शहीद की मां को चुनने के रूप में लोगों के लिए ईमानदार और सच्चाई का साथ देने का सुनहरा मौका है।

कांग्रेस भाजपा एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। भ्रष्टाचार पर वह एक दूसरे के खिलाफ इसलिए नहीं बोल सकते। यदि बोला तो उन्हें स्वयं फंसने का डर रहता है।’’ हिलोपा प्रवक्ता केश पठानिया ने कहा कि ऊंची जीप पर वह चढ़ नहीं पा रही थी। इसीलिए नुक्कड़ सभाएं की गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें