ऐतिहासिक श्रीखंड यात्रा के दौरान एक और श्रद्धालु की मौत हो गई है। युवक रामपुर के सराहन का रहने वाला था। वहीं, यात्रा के दौरान लापता तीन श्रद्धालुओं को तलाश रेस्क्यू कर लिया गया है।
बताया जा रहा है की घर से यात्रा के लिए दो सगे भाई निकले थे जिसमें से एक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया। डीएसपी आनी सुनील नेगी ने यात्रा के दौरान एक और युवक की मौत की पुष्टि की है।
उल्लेखनीय है कि इस बार यात्रा के दौरान पांच लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार देर शाम को बेस कैंप में दो शव पहुंचा दिए गए थे जबकि अन्य को लाया जा रहा है।
भाई के साथ यात्रा पर निकला था युवक
मृतक की पहचान चंद्र मोहन 18 साल पुत्र स्व. प्रहलाद निवासी रावी सराहन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चंद्र मोहन अपने भाई प्रवीन कुमार के साथ शुक्रवार को यात्रा पर निकला था। यात्रा को पूरी करने के बाद वह रविवार देर शाम को भीमबही के पास पहुंचे।
जहां चंद्र मोहन की पांव फिसल गया जिससे वह खाई में जा गिरा। इसकी सूचना आनी प्रशासन तक चंद्र मोहन के भाई प्रवीन ने पहुंचाई। सूचना मिलते ही 20 सदस्यों की रेस्क्यू टीम चंद्र मोहन की तलाश के लिए भेजी गई है।
एसडीएम आनी नीरज गुप्ता ने बताया कि चंद्र मोहन के गिरने की सूचना उसके भाई ने दी है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान लापता हुए तीन श्रद्धालुओं की तलाश भी कर ली गई है।